Telangana Election: KTR क्या लगा पाएंगे इस सीट पर BRS की नैया पार? जानिए, CM पुत्र के बारे में

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 28, 2023, 06:29 PM IST

Telangana KTR Sircilla Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: राव का सियासी करियर 2009 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से आंध्र प्रदेश (तब) विधान सभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के.के. महेंदर रेड्डी को हराकर 171 वोटों के करीबी अंतर से जीत हासिल की।

Telangana KTR Sircilla Election 2023 Profile: तेलंगाना की राजनीति में केटीआर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका पूरा नाम कल्वाकुंतला तारक राम राव है। उनका जन्म 24 जुलाई 1976 को हुआ था। वह सूबे के जाने-माने नेता हैं, जो कि नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के रूप में फिलहाल कार्यरत हैं। उनके पास इसके अलावा उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार आदि मंत्रालय का भी जिम्मा है।

KTR

जन सभा को संबोधित करते हुए केटीआर। (फाइल)

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर तेलंगाना के मौजूदा सीएम और तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) के संस्थापक के.चंद्रशेखर राव के पुत्र हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा सेंट जॉर्ज ग्रामर स्कूल, एबिड्स रोड से पूरी की। उन्होंने इसके अलावा गुंटूर के वडलामुडी में विग्नान जूनियर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के निज़ाम कॉलेज से माइक्रोबायोलॉजी, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में बीएससी के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की।

End of Feed