Telangana Chunav: कपड़ा उद्योग तय करेगा उम्मीदवारों का भाग्य, जानें कितनी खास है सिरसिला सीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 01:42 PM IST

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिरसिला सीट पर के टी रामाराव समेत अन्य उम्मीदवारों का भाग्य कपड़ा उद्योग तय करेगा। सिरसिला में कपड़ा उद्योग पर 1,800 से अधिक परिवार आश्रित हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से रामाराव के विधायक बनने के बाद यहां के हालात बदल गए।

Telangana Chunav News: सिरसिला में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कपड़ा उद्योग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव समेत इस सीट चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों का भाग्य तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। सिरसिला में कपड़ा उद्योग पर 1,800 से अधिक परिवार आश्रित हैं। सिरसिला की कहानी काम की कमी के कारण बुनकरों की आत्महत्या से हटकर हाल के दिनों में सकारात्मक पथ पर चल पड़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बतुकम्मा उत्सव के दौरान वितरित की जाने वाली निःशुल्क साड़ियों के ऑर्डर समेत राज्य सरकार से लगातार मिल रहे सहयोग ने इस कहानी को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

KT Rama Rao

केटी रामाराव के लिए कितनी अहम है सिरसिला सीट?

मनेरू नदी के तट पर स्थित है सिरसिला

हैदराबाद से लगभग 170 किलोमीटर दूर मनेरू नदी के तट पर स्थित सिरसिला बड़ी संख्या में विद्युत करघों, कपड़ा प्रसंस्करण और रंगाई इकाइयों की उपस्थिति के कारण कपड़ा शहर के रूप में लोकप्रिय है। सिरसिला के लोग काम या कारोबार की कमी के कारण अन्य स्थानों का रुख करने को मजबूर थे, लेकिन तेलंगाना के गठन एवं रामाराव के इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद हालात बदल गए। कोंडुरु रवींद्र राव इस क्षेत्र में बीआरएस अभियान के प्रभारी हैं। रवींद्र राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'अब हम देख रहे हैं कि लोग इस स्थान पर लौट रहे हैं। बुनकर समुदाय के पास प्रचुर काम है। अन्य राज्यों से भी श्रमिक आकर यहां काम कर रहे हैं। इसका पूरा श्रेय के टी रामाराव को जाता है। वह चार बार के विधायक हैं, जिन्होंने क्षेत्र की किस्मत बदल दी।'

End of Feed