तेलंगाना: हैदराबाद में बेहतर बुनियादी ढांचे, कानून एवं व्यवस्था का दावा कर रही बीआरएस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 02:58 PM IST

Telangana Election: बीआरएस सरकार हैदराबाद को ग्लोबल सिटी बनाने के अपने प्रयासों का दावा करती है, जबकि विपक्षी दल और राजनीतिक विश्लेषक इस दावे को खारिज कर रहे हैं। अहम बात यह है कि राज्य की 119 में से 24 विधानसभा सीटें इसी क्षेत्र में हैं।

Telangana Election: हैदराबाद और आसपास के इलाकों में बेहतर बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन और बेहतर कानून व्यवस्था कुछ ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं, जिनके दम पर तेलंगाना में सतारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं को लुभाने में लगी है। अहम बात यह है कि राज्य की 119 में से 24 विधानसभा सीटें इसी क्षेत्र में हैं।

KCR

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम सीमा में 15 सीट हैं जिनमें 45.37 लाख मतदाता हैं। शहर के आसपास के हिस्सों में नौ सीट हैं, जहां 50 लाख से अधिक मतदाता हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने अधिकतर सीटें जीतीं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने सात सीटें जीती थीं।

End of Feed