Telangana Chunav: हम यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं, खड़गे ने केसीआर को घेरा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 22, 2023, 05:33 PM IST

Telangana Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना चुनाव प्रचार के दौरान सीएम केसीआर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने फार्महाउस में बैठकर सारे फैसले लेते हैं और कभी लोगों से नहीं मिलते।

Telangana Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेलंगाना चुनाव प्रचार के लिए जोगुलाम्बा गडवाल पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। हम यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। आप जो विकास चाहते थे वह नहीं हुआ। न सड़क ठीक है,न सिंचाई हुई। लेकिन केसीआर को कोई चिंता नहीं है। वह अपने फार्महाउस में बैठकर सारे फैसले लेते हैं और कभी लोगों से नहीं मिलते। खरगे ने कहा कि आज मुझे बहुत दुख होता है कि मेरी पार्टी के जिन अखबार को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने निकाला था। PM मोदी ने कल उन पेपर से संबंधित कांग्रेस की 780 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर ली।

Congress National President Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस नेता ने जनता से राज्य में कांग्रेस पार्टी को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि अगर पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आई तो राज्य समृद्ध होगा। इससे पहले दिन में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विश्वास जताया कि के चंद्रशेखर राव तीसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री चुने जाएंगे और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। तेलंगाना के लोग बुद्धिमान हैं। भैंसा के अलावा तेलंगाना में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। वहां शांति और समृद्धि है और अधिक करने की जरूरत है।

End of Feed