सपा ने किन सीटों पर बदले उम्मीदवार? 16 में 11 OBC, समझिए पहली सूची में कैसे साधा जातीय समीकरण

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 30, 2024, 07:40 PM IST

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर सपा उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें 11 ओबीसी में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य और 1 पाल समाज के प्रत्याशी को उतारा है। वहीं, कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, संभल से शीफकुर्रहमान बर्क समेत अन्य को उम्मीदवार बनाया है।

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की पहली सूची को देखें तो जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है। 16 उम्मीदवारों में से 11 ओबीसी समाज से आते हैं। इसके अलावा 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन व एक खत्री समाज से उम्मीदवार को उतारा गया है। वहीं 11 ओबीसी में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य और 1 पाल समाज के प्रत्याशी को उतारा है।

End of Feed