Rohini Vidhan Sabha Chunav 2025, रोहिणी विधान सभा सीट, BJP की हैट्रिक रोकने के लिए AAP ने बदला है प्रत्याशी

Rohini Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, Rohini Constituency, History, Party, Ke Candidate: रोहिणी सीट पर कुल वोटरों की संख्या 173133 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 89,139 और महिला वोटरों की संख्या 83,397 है। इस सीट पर 2008 से अब तक चार बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं, जिसमें तीन बार बीजेपी ने जीत हासिल की है और सिर्फ एक बार 2013 में आम आदमी पार्टी ने जीत का स्वाद चखा था।

Rohini Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीट में रोहिणी भी शामिल है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक विजेंद्र गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल से है। कांग्रेस से सुमेश गुप्ता भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा यहां से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो इस सीट पर कब्जा करने के लिए AAP ने इस बार अपना प्रत्याशी बदला है। इस सीट को जीतने के लिए आप ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। तो वहीं कांग्रेस इस सीट पर लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है।

rohini seat

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

2013 के चुनाव में AAP जीती

पिछले चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से विजेंद्र गुप्ता विजयी हुए। गुप्ता 54.04 फीसद वोट मिले जबकि आपके राजेश नामा बंसीवाला को 43.04 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सुमेश गुप्ता को 1.71 फीसद वोट मिले। पिछले और 2015 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता विजयी हुए। जबकि 2013 के चुनाव में इस सीट पर केजरीवाल की पार्टी जीती थी।

End of Feed