बीजेपी के घोषणापत्र में कोई दम नहीं, नयापन तो है ही नहीं, अशोक गहलोत ने ऐसे साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 01:49 PM IST

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत ही निराशा हुई है।

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनावी घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत ही निराशा हुई है। भाजपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां मीडिया से कहा कि नयापन तो है नहीं। मेरे हिसाब से तो उन्होंने गृहकार्य भी नहीं किया। क्योंकि जो योजनाएं हमारी पहले से ही लागू हैं या हमने लागू करने की गारंटी दी है उसी को घुमा फिराकर लिखा गया है। घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत निराशा हुई है।

Ashok Gehlot Attacks BJP

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) गुरुवार को जारी किया जिसमें युवाओं को पांच साल में 2.50 लाख सरकारी नौकरी देने और गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

End of Feed