राजस्थान का रणः एक गुजराती आ यहां वोट मांग रहा, मैं कहां जाऊंगा...PM मोदी को लेकर बोले CM गहलोत

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 23, 2023, 10:44 AM IST

Rajasthan Elections 2023: गहलोत के मुताबिक, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सिर्फ लोगों को भड़का रही है। पीएम मोदी अभिनेता हैं। मैं जब प्रभारी हुआ करता था, तब नरेंद्र मोदी मुझे लेकर कहा करते थे कि मारवाड़ी आया है। ऐसे में वह गुजराती के नाते उनका (मोदी) क्या होगा। वह कहां जाऊंगे...।"

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस शासित राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि एक गुजराती उनके प्रदेश में पहुंचकर लोगों से वोट मांग रहा है, जबकि इस स्थिति में उनका (गहलोत) क्या होगा।

Rajasthan Elections 2023 Modi vs Gehlot

Rajasthan Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत। (फाइल)

गहलोत के मुताबिक, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सिर्फ लोगों को भड़का रही है। पीएम मोदी अभिनेता हैं। मैं जब प्रभारी हुआ करता था, तब नरेंद्र मोदी मुझे लेकर कहा करते थे कि मारवाड़ी आया है। ऐसे में वह गुजराती के नाते उनका (मोदी) क्या होगा। वह कहां जाऊंगे...।"

End of Feed