Rajasthan Election: कोटा उत्तर में गहलोत और वसुंधरा के करीबी आमने-सामने, विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 11:12 PM IST

Rajasthan Election: अशोक गहलोत सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री धारीवाल को कांग्रेस में गहन मंथन के बाद टिकट दिया गया है क्योंकि वह उन तीन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने सितंबर 2022 में पार्टी विधायक दल की बैठक से इतर विधायकों की बैठक बुलाई थी।

Rajasthan Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भरोसेमंद माने जाने वाले दो नेता कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल एक बार फिर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं तो भाजपा ने वसुंधरा राजे के करीबी प्रह्लाद गुंजल को टिकट दिया है।

kota seat

कोटा उत्तर से कांग्रेस ने दिया है शांति धारीवाल को टिकट (फोटो- कांग्रेस)

End of Feed