Rajasthan Election: सीएम योगी का कमल खिलाने का आह्वान, 'बुलडोजर बाबा' की रैलियों में उमड़ी भीड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 08:34 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के चुनावी रण में कमल खिलाने का आह्वान किया, यूपी को दंगामुक्त कराने वाले बुलडोजर बाबा को भीलवाड़ा में सुनने-देखने 50 हजार से अधिक राजस्थानी उमड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के दंगाई नरक लोक की यात्रा पर चले गए, अब उन्हें मनुष्य लोक नहीं मिलने वालाः सीएम योगी
  • सीएम ने महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, पन्ना धाय, महारानी पद्मिनी व मीराबाई को भी याद किया
  • आरोप लगाया कि कांग्रेस की पहचान है कर्फ्यू-दंगा, राजस्थान में बिक रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

यूपी के साथ ही राजस्थान के दिल में भी योगी आदित्यनाथ उतर गए। मंगलवार को चुनावी समर में कमल खिलाने का आह्वान करने पहुंचे सीएम योगी को देखने-सुनने छतों से लेकर रैलियों तक हजारों की भीड़ उमड़ी रही। भीलवाड़ा में योगी आदित्यनाथ की रैली में यह संख्या लगभग 50 हजार से अधिक की रही। वहीं बुलडोजर बाबा, योगी-योगी, देखो-देखो शेर आया की गूंज से अन्य रैलियां गूंजती रहीं।

up cm yogi adityanath in bhilwara

यूपी के साथ ही राजस्थान के दिल में भी योगी आदित्यनाथ उतर गए

मंगलवार को सीएम ने पांच रैलियां कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। कांग्रेस लगातार सीएम योगी के निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि विकास में बैरियर माफिया पांच वर्ष में यहां न जाने कहां से पैदा हो गए, जबकि उप्र के दंगाई नरक लोक की यात्रा पर गए हैं। अब उन्हें मनुष्य लोक नहीं मिलने वाला है।

End of Feed