Rajasthan Assembly By Election Results: रेगिस्तान में खिला 'कमल', जानें कांग्रेस और BAP के खाते में आईं कितनी सीटें

Rajasthan Assembly By Election 2024: राजस्थान में विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी ने फिर परचम लहराया है। सीएम भजनलाल के नेतृत्व में पार्टी ने 7 में 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस और बीएपी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा। आइये वो कौन सी सीटें हैं, जो बीजेपी के खाते में गई हैं?

Rajasthan Assembly By Election 2024: राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच पर जीत हासिल की जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में गई। वहीं कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए। आयोग के मुताबिक, भाजपा ने झुंझुनू (राजेंद्र भांबू), देवली-उनियारा (राजेंद्र गुर्जर), खींवसर (रेवंतराम डांगा), सलूंबर (शांता अमृतलाल मीणा) और रामगढ़ (सुखवंत सिंह) सीट पर जीत हासिल की। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने चौरासी विधानसभा सीट जीत दर्ज की।

End of Feed