देश की 'हार' पर खुश हो रहे राहुल गांधी, मुंहतोड़ जवाब देगी जनता, बरसे सीएम शिवराज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 05:19 PM IST

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रिकेट को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवराज सिंह चौहान ने विरोध जताया। सीएम शिवराज ने कहा कि सारा देश देशभक्ति के जुनून से भरा था। जनता चाहती थी कि क्रिकेट का फाइनल भी भारत ही जीते। खेल भी देशभक्ति का प्रतीक होता है।

जयपुर: राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रिकेट को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवराज सिंह चौहान ने विरोध जताया। सीएम शिवराज ने कहा कि सारा देश देशभक्ति के जुनून से भरा था। जनता चाहती थी कि क्रिकेट का फाइनल भी भारत ही जीते। खेल भी देशभक्ति का प्रतीक होता है। प्रधानमंत्री जी अगर खेल देखने गए थे तो यह हमारे लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेसी, मोदी जी से इतना डरते हैं, इतना विद्वेष रखते हैं कि भारत हार गया तो उन्हें खुशी हो रही है। अब राहुल गांधी मोदी जी पर टिप्पणीयां कर रहे हैं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जयपुर में कहीं। वे यहां राजस्थान में हो रहे विधासनसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे हैं। शिवराज ने कहा कि ये मति हरने वाला मामला है, इसका मतलब ये है कि अगर देश का नुकसान हो तो हो जाए, तो वे खुश होंगे क्योंकि उन्हें मोदी जी के बारे में कुछ कहने का मौका मिल जाएगा। ये तो विद्वेष की पराकाष्ठा है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी का ये कृत्य, देश विरोधी भावना की तरह है, इसको देश की जनता माफ नहीं करेगी।

Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही भाजपा सरकार : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी-अभी चुनाव संपन्न हुए हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ ये कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से मध्यप्रदेश में सरकार बनाने वाली है।

End of Feed