क्या सचमुच प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा को हाशिए पर धकेल रहा राहुल खेमा? BJP ने लगाया गंभीर आरोप

BJP Slams Congress: भाजपा ने कांग्रेस पार्टी में अंतरकलह का दावा किया है। अमित मालवीय ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को राहुल खेमा कांग्रेस के अंदर हाशिए पर धकेल रहा है। अमेठी सीट से केएल शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ऐसा आरोप लगाया गया है।

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जहां सभी सियासी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, वहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा की ओर से कांग्रेस में गृहयुद्ध का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पर लंबे समय तक सस्पेंस बना रहा, जिसके शुक्रवार को पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया और राहुल गांधी को अमेठी की जगह उनकी मां की सीट रायबरेली से मैदान में उतार दिया। जिसके बाद भाजपा एक के बाद एक नए आरोप लगा रही है।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi and Robert Vadra

राहुल गांधी के खेमे पर भाजपा का गंभीर आरोप।

आखिर कौन कर रहा प्रियंका और रॉबर्ट के साथ खेला?

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, इसके बाद भी कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी खेमा कांग्रेस के अंदर प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा को हाशिए पर धकेल रहा है।

End of Feed