Wayanad By-Election: प्रियंका गांधी वाड्रा ने तैयार किया चुनावी प्लान ; जानें फिर कब शुरू करेंगी प्रचार अभियान

Priyanka Gandhi Plan for Election: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का क्या होगा? इस सवाल का जवाब तो 23 नवंबर को ही मिलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। प्रियंका 3 नवंबर से वायनाड उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान फिर शुरू करेंगी।

Wayanad By-Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तीन नवंबर से फिर शुरू करेंगी और अपने भाई राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी सात नवंबर तक केरल में रहेंगी।

Rahul Priyanka in Haryana

प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कब शुरू करेंगी चुनाव प्रचार?

राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी तीन नवंबर को सुबह 11 बजे यहां मनंथावाडी स्थित गांधी पार्क में अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह तीन अन्य स्थानों पर अलग-अलग नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी। पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार राहुल अपनी बहन के साथ संयुक्त रैली के अलावा यहां आरीकोड में अलग से एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

End of Feed