MP Chunav: पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा आज, जानिए क्या है पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 07:59 AM IST

PM Modi In Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएमओ ने बताया है कि पीएम मोदी सतना जिले के चित्रकूट में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही चित्रकूट की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री तुलसी पीठ भी जाएंगे।

Madhya Pradesh Assemblye Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी राज्य मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। वह सतना जिले के चित्रकूट में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने कहा, "वह रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का दौरा करेंगे, स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और जानकीकुंड चिकित्सालय के नए खंड का उद्घाटन करेंगे।"

PM Modi in Madhya Pradesh Assembly Election 2023

मध्य प्रदेश में क्या है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम?

सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के अवसर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की स्थापना 1968 में परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज ने की थी। अरविंद भाई मफतलाल रणछोड़दासजी महाराज से प्रेरित थे और उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री अरविंद भाई मफतलाल स्वतंत्रता के बाद के भारत के अग्रणी उद्यमियों में से एक थे, जिन्होंने देश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed