कब होंगे महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? आयोग ने शुरू की तैयारियां

Assembly Election 2024: हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी साल इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य 1 जुलाई से शुरू होगा। भारतीय निर्वाचन आयोग चुनाव से जुड़ी तैयारियों में जुट गया है।

Assembly Elections Preparations: निर्वाचन आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारी आरंभ कर दी है। इन विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य 1 जुलाई, 2024 को शुरू हो रहा है। इन तीनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच समाप्त होने जा रहा है। इसी कारण यहां विधानसभा के चुनाव उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने आवश्यक हैं।

Election Voting

किन राज्यों में इस वर्ष होने हैं विधानसभा चुनाव।

परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इसके अतिरिक्त, निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद एक नए सदन के गठन के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के लिए आम चुनाव भी कराए जाने हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों की भारी भागीदारी को देखते हुए आयोग ने 1 जुलाई 2024 को अर्हक तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं।

End of Feed