BJP First List: बीजेपी की पहली लिस्ट पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन, बोले- मुझे यकीन है...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 05:53 AM IST

BJP First List: वाराणसी से तीसरी बार टिकट मिलने पर पीएम मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने लिखा, 'बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में तीसरी बार अपने परिवारजनों की सेवा को लेकर बहुत उत्सुक हूं। भाजपा नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद।

BJP First List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार रात 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है तो कुछ का टिकट भी कटा है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल प्रदेश की 2 इसके अलावा गोवा, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार व दमण दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर सभी उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि देश के 140 करोड़ लोग हमें फिर से आशीर्वाद देंगे।

End of Feed