MP Chunav: अनूठा है MP का यह गांव, आजादी के बाद वोट मांगने नहीं आया कोई नेता, EC ने की अपील

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 12:04 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश का यह गांव नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की दीवार से टकराकर लौटने वाले पानी के डूब क्षेत्र में स्थित है। झंडाना गांव में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं और इनकी आबादी करीब 1000 है। इस गांव तक पहुंचना आसान नहीं है और यहां के हालात दुष्कर हैं।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की विधानसभा 230 सीटों के लिए एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए चुनाव-प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा। आचार संहिता लागू होने के बाद करीब एक महीने तक चले चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं को रिझाने एवं आकर्षित करने के लिए नेता सुदूर गांवों एवं दुष्कर क्षेत्रों का दौरा किया लेकिन मध्य प्रदेश में एक गांव ऐसा भी है जहां आजादी के बाद आज तक कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए नहीं आया। यह गांव है झंडाना।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023।

आदिवासी लोगों का गांव है झंडाना

मध्य प्रदेश का यह गांव नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की दीवार से टकराकर लौटने वाले पानी के डूब क्षेत्र में स्थित है। झंडाना गांव में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं और इनकी आबादी करीब 1000 है। इस गांव तक पहुंचना आसान नहीं है और यहां के हालात दुष्कर हैं। यह गांव आरक्षित अलीराजपुर विधानसभा में पड़ता है।

End of Feed