MP Chunav: सीएम शिवराज ने पत्नी संग डाला वोट, बोले- लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का मिल रहा है प्यार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 17, 2023, 09:44 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पत्नी साधना सिंह वोट डाला और कहा कि मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने वोट डाला। इससे पहले सीहोर में महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की। सीएम शिवराज ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं। कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन निशुल्क गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है। मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

CM Shivraj Singh Chouhan cast his vote with his wife

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: सीएम शिवराज ने पत्नी संग डाला वोट

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा सीटों और मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ बूथों को छोड़कर, जहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकते हैं। बीजेपी उस राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है जहां उसने पिछले 20 वर्षों में से करीब 18 वर्षों तक शासन किया है और कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान सरकार को हटाने की इच्छुक है।

End of Feed