MP Election: प्रचार में जय-वीरू, अमिताभ और असरानी से लेकर राम, अहिरावण और धृतराष्ट्र छाए रहे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 06:44 PM IST

सीएम चौहान ने बाद में कहा कि कांग्रेस नेता इस जोड़ी को जय - वीरू की जोड़ी बता रहे थे जबकि यह जोड़ी जय-वीरू की नहीं बल्कि एक अन्य फिल्म ‘मेरे अपने’ के श्याम और छेनू की है जो अपने अपने इलाकों पर कब्जा करने को लेकर लड़ते रहते थे।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के हाई वोल्टेज प्रचार के बीच मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में विभिन्न दलों के नेताओं ने पिछले दिनों बॉलीवुड फिल्मों और महाकाव्य ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के विभिन्न लोकप्रिय पात्रों का कई बार जिक्र किया। कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच पैदा हुए विवाद के बाद मध्य प्रदेश के प्रभारी पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला मामले को ठंडा करने की कोशिश करते हुए दोनों दिग्गज नेताओं के बीच संबंधों को 1975 की हिंदी फिल्म शोले के पात्रों जय और वीरू की दोस्ती के समान बताया था।

Madhya pradesh election 2023

मध्य प्रदेश चुनाव का घमासान

जय और वीरू से लेकर छेनू तक का जिक्र

ब्लॉकबस्टर फिल्म में जय और वीरू की भूमिकाएं अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने निभाई थीं। कमल नाथ की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने तंज कसते हुए कहा था कि फिल्म में जय और वीरू को चोरों के रूप में जाना जाता है। बाद में कमल नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिल्म का मुख्य खलनायक 'गब्बर' करार दिया और उन पर विभिन्न घोटालों के माध्यम से राज्य को लूटने का आरोप लगाया था। सीएम चौहान ने बाद में कहा कि कांग्रेस नेता इस जोड़ी को जय-वीरू की जोड़ी बता रहे थे जबकि यह जोड़ी जय-वीरू की नहीं बल्कि एक अन्य फिल्म ‘मेरे अपने’ के श्याम और छेनू की है जो अपने अपने इलाकों पर कब्जा करने को लेकर लड़ते रहते थे।

End of Feed