Mizoram elections: 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, OPS और सस्ता सिलेंडर...कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2023, 10:14 PM IST

Mizoram elections: कांग्रेस ने एक कुशल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा करते हुए 12 पृष्ठ के अपने घोषणापत्र में कहा कि अगर वह मिजोरम की सत्ता में आई तो ग्राम परिषदों और स्थानीय निकायों को अधिक शक्ति, जिम्मेदारियां और वित्तीय संसाधन देकर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करेगी।

Mizoram elections: कांग्रेस ने मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। जिसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, गरीब परिवारों को 750 रुपये में गैस सिलेंडर देने और अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने समेत कई वादे किए गए हैं।

End of Feed