Mizoram Assembly Election 2023 Date, Schedule: मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
मिजोरम में कब होगी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग?
मिजोरम चुनाव 2023 से जुड़ा हर अपडेट
गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख (Date of Issue of Gazette Notification)
13 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) - 13th October, 2023 (Friday)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (Last Date of making nominations)
20 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) - 20th October, 2023 (Friday)
नामांकन की जांच की तारीख (Date for Scrutiny of Nominations)
21 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) - 21st October, 2023 (Saturday)
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख (Last date for the withdrawal of candidatures)
23 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) - 23rd October, 2023 (Monday)
मतदान की तारीख (Date of Poll)
7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) - 7th November, 2023 (Tuesday)
मतगणना की तारीख (Date of Counting)
3 दिसंबर, 2023 (रविवार) - 3rd December, 2023 (Sunday)
वह तारीख जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा (Date before which election shall be completed)
5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) - 5th December, 2023 (Tuesday)
पिछले विधानसभा चुनाव में किसे मिली थी कितनी सीट?
नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।
