Mahua Moitra Pet IPS News: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कोलकाता में BJP के सभी पालतू IPS ऑफिसर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी इसलिए बैठक कर रहे हैं, क्योंकि इन्हें चुनावों में दखल देने के लिए कहा गया है। मोइत्रा ने कहा, 'BJP के सभी पालतू IPS ऑफिसर कोलकाता में इकट्ठा हुए कि चुनाव में कैसे दखल दिया जाए। इन 5 फोर्स के चीफ IPS ऑफिसर हैं, उस फोर्स के ऑफिसर नहीं।' यह उन्होंने X पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा।
Mahua Moitra: सभी पालतू IPS ऑफिसर कोलकाता में इकट्ठा हुए...चुनावों के लिए सुरक्षाबलों की बैठक पर TMC सांसद हमलावर
X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी, 'सभी CAPFs- BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP- के चीफ कोलकाता में इकट्ठा हुए और इस बात पर विचार-विमर्श किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव 'फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट' कैसे बनाए जाएं। याद नहीं कि आखिरी बार किसी और राज्य में ऐसी मीटिंग कब हुई थी।' इसपर मोइत्रा ने जवाब दिया।
प. बंगाल चुनाव: सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए CAPF की बैठक
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा स्थिति और लगभग दो लाख कर्मियों की तैनाती की समीक्षा करने के लिए सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रमुखों ने कोलकाता में एक अभूतपूर्व उच्च स्तरीय बैठक की। यह बैठक बीते दिन रविवार को हुई।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (18 अप्रैल) को हुई बैठक के बाद साल्ट लेक स्थित सीआरपीएफ कार्यालय में एक ऐतिहासिक संयुक्त सम्मेलन हुआ, जहां सीएपीएफ के महानिदेशकों ने पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वय से उपद्रवियों से निपटने के लिए एक एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी समेत पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अलावा भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की इकाइयों और कुछ अन्य राज्य पुलिस सहायक इकाइयों ने लगभग दो लाख कर्मियों को तैनात किया है।
