Maharashtra: राज ठाकरे के बेटे पर टिकी निगाहें, क्या शिवसेना के 'गढ़' माहिम में सेंध लगा पाएंगे अमित ठाकरे?

Maharashtra Chunav: इस महाराष्ट्र चुनाव में कई उलटफेर देखने को मिलेंगे। उसकी वजह समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि शिवसेना और राकांपा दो हिस्से में बंट गई हैं और ऐसा होने के बाद दोनों धड़े पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, ऐसे में क्या अमित ठाकरे 'शिवसेना के गढ़' माहिम में सेंध लगा पाएंगे?

Raj Thackeray's Son Amit Thackeray in Election Battle: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई के माहिम निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के वर्चस्व का परीक्षण होगा जहां मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनावी शुरुआत कर रहे हैं। भाजपा ने त्रिकोणीय मुकाबले को और जटिल बना दिया है जिसमें अमित ठाकरे, शिवसेना के मौजूदा विधायक सदा सरवणकर और प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) की ओर से महेश सावंत मैदान में हैं।

Raj Thackeray's Son Amit Thackeray in Election Battle

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का क्या होगा?

क्या राज ठाकरे के बेटे को माहिम सीट से मिलेगी जीत?

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शिवसेना की सहयोगी होने के बावजूद भाजपा ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) उम्मीदवार का समर्थन करने की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार, सरवणकर को चुनावी मैदान से हटने के लिए मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। माहिम निर्वाचन क्षेत्र शहर के मध्य में स्थित है जो प्रभादेवी में सेंचुरी बाजार से माहिम कोलीवाड़ा तक फैला हुआ है। इसी क्षेत्र में अविभाजित शिवसेना (1966) और फिर 2006 में मनसे की स्थापना हुई थी।

End of Feed