महाराष्ट्र चुनाव ‘अजब', परिणाम आने पर ही स्पष्ट होगा कि कौन गुट किसका समर्थन कर रहा है: फडणवीस

महाराष्ट्र चुनाव में भले ही दो गठबंधन महायुति और एमवीए के बीच लड़ाई है, लेकिन दोनों ही गठबंधनों के अंदर आंतरिक कलह दिख रही है। महायुति को लेकर तो खुद देवेन्द्र फडणवीस ने भी ऐसा कह दिया है कि हलचल मचना तय है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 नवंबर को होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव ‘अजब’ है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन गुट किसका समर्थन कर रहा है। यहां पत्रकारों के एक समूह से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भाजपा के गठबंधन ‘महायुति’ को कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) पर बढ़त हासिल है।

End of Feed