'कुछ तो गड़बड़ है', महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर संजय राउत ने किया ये बड़ा दावा

Sanjay Raut on Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। महायुति और एमवीएम के बीच सीटों का फासला काफी बढ़ गया है। इस बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है, ये जनता का फैसला नहीं हो सकता है।

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हुई, तो रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और सत्ता में वापसी की होती नजर आ रही है। इन रुझानों में महा विकास आघाडी (एमवीए) को करारी हार मिलती दिख रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा इल्जाम लगाया है।

Sanjay Raut on Maharashtra Assembly Elections Result

महाराष्ट्र के रुझानों पर संजय राउत का बयान।

'महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता'

महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति के आधे से ज़्यादा सीटें जीतते हुए देखने के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि "यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है।"

End of Feed