Madhya Pradesh chunav: बीजेपी ने आखिर दिमानी सीट पर केंद्रीय मंत्री को क्यों उतारा, सत्ता की राह आसान बनाएंगे नरेंद्र सिंह तोमर?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 01:35 PM IST

Narendra Singh Tomar Morena Dimani Election 2023 Profile: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने कद्दवार नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना के दिमानी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Madhya Pradesh Narendra Singh Tomar Morena Dimani Election 2023 Profile: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कद्दवार नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा है। उन्हें एमपी की दिमानी सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक रवींद्र तोमर को टिकट दिया है। इस सीट पर बीएसपी ने भी उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। जिसकी वजह मुरैना की दिमानी सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। इस सीट सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर बीजेपी की सत्ता आती है तो नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के सीएम बन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।

Narendra Singh Tomar Morena Dimani Election 2023

एमपी चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमानी से उम्मीदवार बनाया।

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक करियर

नरेंद्र सिंह तोमर 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। वह वर्तमान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। तोमर 2009 से 2014 तक मुरैना से 15वीं लोकसभा और 2014 से 2019 तक ग्वालियर से 16वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। लोकसभा चुनाव 2019 में वह मुरैना से चुने गए। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की। 1979-80 सरकारी कॉलेज मुरार के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। 1983-87 वे नगर निगम ग्वालियर के काउंसिलर थे। 1986-1990 वे बीजेपी यूथ फेडरेशन मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने। 1998-2008 में वे मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य बने। 2003-2007 वे मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है।

End of Feed