MP में पांचवीं बार 'मामा' की वापसी! महिला वोटबैंक ने लगाई नैया पार, समझें- कैसे शिवराज-BJP बने सबके 'लाडले'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 09:43 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: वैसे, चौहान ने एक दिसंबर 2023 को संकेत दिए थे कि बीजेपी इस चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी, पर वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने से जुड़े सवाल का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। वह इस प्रश्न पर बोले थे, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।’’

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सरकार बचा ली है। यह बात रविवार (तीन दिसंबर, 2023) को चुनावी रुझानों से लगभग साफ हो चुकी है। बेशक सूबे में पार्टी को जीत दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा रहा हो, पर साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा की पॉजिटिव छवि और महिला केंद्रित योजनाएं भी अहम फैक्टर रहीं। ऐसी ही योजनाओं में एक "मुख्यमंत्री लाडली बहना स्कीम'' भी है, जिसने राज्य में सीएम चौहान और बीजेपी को महिला वोटबैंक के बीच लाडली बनाकर विजयी बनाने में मदद की।

mp ladli behna yojana bjp

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

क्यों खास है शिवराज सिंह चौहान की ये जीत?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की सभी विधानसभाओं में प्रचार करते रहे। खुद अपनी बुधनी विधानसभा में एक दिन बिना गए सीएम शिवराज ने एक लाख पांच हजार चौदह (105014) मतों से जीत हासिल की।

End of Feed