MP Chunav: कौन हैं अरविंद सिंह भदौरिया? अटेर विधानसभा सीट से है गहरा नाता

Madhya Pradesh Arvind Singh Bhadoria Ater Seat Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: अरविंद सिंह भदौरिया एक बार फिर मध्य प्रदेश के भिंड की अटेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस भाजपा नेता ने साल 2008 में सत्यदेव कटारे को हराया था और वो पहली बार विधायक बने थे।

Madhya Pradesh Arvind Singh Bhadoria Ater Election 2023 Profile: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल नेताओं में गिने जाने वाले अरविंद सिंह भदौरिया की काफी चर्चा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने एक बार उन्हें भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।

Arvind Singh Bhadoria MP Chunav

अटेर सीट से BJP उम्मीदवार अरविंद सिंह भदौरिया को जानिए।

अरविंद सिंह भदौरिया का राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार साल 2008 में अरविंद सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उस वक्त उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को करारी शिकस्त दी थी और पहली बार विधायक बने थे। मध्य प्रदेश राज्य की अटेर विधानसभा सीट से ही उन्होंने साल 2018 में दोबारा जीत हासिल की और दूसरी बार विधायक चुने गए। उनकी भूमिका 2020 में बेहद अहम मानी गई जब ऑपरेशन लोटस के जरिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा ने सरकार में वापसी की थी। जब दोबारा शिवराज सरकार बनी तो साल 2020 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और सहकारिता एवं लोक प्रबंधन विभाग दिया गया।

End of Feed