Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव भाजपा की पहली लिस्ट से गायब हैं ये सांसद, 'विवादों' से जुड़ा रहा है नाता

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 3, 2024, 04:02 PM IST

Controversial MPs Missing From BJP's First candidate list: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची से प्रवेश वर्मा, जयंत सिन्हा, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और रमेश बिधूड़ी के नाम गायब हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दक्षिणी दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का नाम पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची से गायब
  2. भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम भी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है
  3. दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा का नाम भी लिस्ट में नहीं है

Controversial MPs Not in BJP's First candidate list: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections 2024) के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ अपनी पहली सूची ( bjp first list lok sabha elections 2024) जारी करते हुए 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया। इसे भाजपा आलाकमान के विवादास्पद नेताओं (bjp controversial mp) के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा, भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कई उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हैं।

BJ controversial MPs in Loksabha Elections 2024

लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची से बीजेपी के विवादित बोल वाले नेताओं के नाम गायब

वहीं संसद में कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी का नाम पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची से गायब है।भाजपा ने दिल्ली में लोकसभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें से चार मौजूदा सांसदों के स्थान पर हैं। भाजपा ने चांदनी चौक लोकसभा सीट से दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन को हटाकर प्रवीण खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed