UP में वाराणसी समेत 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 10:04 PM IST

दोनों पार्टियों ने इंडिया गठबंधन के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी, जिसके तहत कांग्रेस वाराणसी, रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता में यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश की संस्कृति बचाने की लड़ाई है। यहां 80 लोकसभा सीट हैं, जिसमें 17 सीटों पर कांग्रेस और शेष 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के अन्य उम्मीदवारों का कांग्रेस समर्थन करेगी।

SP Congress Alliance

दोनों पार्टियों ने इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी

गठबंधन की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

End of Feed