Lok Sabha Chunav: 25 सालों तक राजनीति से दूर रहा सारंगढ़ राजपरिवार, बड़ा दिलचस्प है रायगढ़ का मुकाबला

Election News: चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर सारंगढ़ राजपरिवार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से किस्मत आजमा रहा है। डॉक्टर मेनका देवी सिंह को कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित रायगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह भाजपा के नये चेहरे राधेश्याम राठिया से मुकाबला करेंगी।

Raigarh Election: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ राजपरिवार के सदस्य लगभग 25 वर्षों तक चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर रायगढ़ लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस परिवार के सदस्य पर भरोसा जताया है, तो वहीं भाजपा ने नए चेहरे को मैदान में उतारा है। इस बार रायगढ़ सीट का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।

Electoral politics Sarangarh Royal Family

बड़ा दिलचस्प है रायगढ़ का चुनावी मुकाबला।

मेनका देवी सिंह vs राधेश्याम राठिया का मुकाबला

सारंगढ़ में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली गोंड राजपरिवार की सदस्य डॉक्टर मेनका देवी सिंह को कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित रायगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह भाजपा के नये चेहरे राधेश्याम राठिया से मुकाबला करेंगी। रायगढ़ छत्तीसगढ़ की उन सात सीटों में से एक है, जहां सात मई को मतदान होगा।

End of Feed