Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में 'INDIA' का क्या होगा? जानें सीट शेयरिंग पर कब लगेगी फाइनल मुहर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 07:48 AM IST

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल दल अपना-अपना सियासी समीकरण सेट करने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस एक-दूसरे के सहयोगी हैं। इनके बीच सीटों का फॉर्मूला तय होना अभी बाकी है। समझिए सियासी समीकरण।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में कब क्या होगा, कोई नहीं जानता। बीते कुछ वक्त में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में दो फाड़ हो जाने से सूबे का सियासी समीकरण काफी बदल चुका है। इसी कड़ी में सभी की निगाहें 48 लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र पर टिकी हुई है। लोकसभा चुनाव नजदीक है, मगर अब तक विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर फॉर्मूला सेट नहीं हो सका है। यहां शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस एक-दूसरे के सहयोगी हैं। इनके बीच सीटों का फॉर्मूला तय होना अभी बाकी है।

Maharashtra Politics Lok Sabha Chunav Seat Sharing

विपक्षी गठबंधन का महाराष्ट्र में क्या होगा?

विपक्ष के लिए कितना अहम है महाराष्ट्र?

लोकसभा सीटों के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर है, इस राज्य में 80 सीटें हैं। वहीं महाराष्ट्र की अहमियत दूसरे स्थान पर है। यूपी के बाद ये राज्य सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यहां कुल 48 सीटें हैं। ऐसे में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस को महाराष्ट्र से काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि अब तक यहां सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो सका है।

End of Feed