Samajwadi Party Candidate list: सपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, बदायूं से शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2024, 07:48 PM IST

Samajwadi Party Candidate list: कैराना लोकसभा सीट से सपा इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। सपा विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन है इकरा हसन। इकरा हसन की माता तबस्सुम हसन कैराना लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं।

Samajwadi Party Candidate list: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट दिया है। वहीं धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

Samajwadi Party Candidate list

समाजवादी पार्टी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

सपा की तीसरी लिस्ट में 5 नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची में पांच नाम शामिल किए हैं। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि इकरा हसन कैराना सीट से उम्मीदवार हैं। बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन उम्मीदवार हैं और अजेंद्र सिंह राजपूत हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वाराणसी सीट पर सुरेंद्र सिंह पटेल सपा के उम्मीदवार होंगे।

End of Feed