Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन जल्द ही होगा खत्म, विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं; रोहन खौंटे ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Lok Sabha Election 2024: गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं है, उनका एकमात्र एजेंडा हमारे प्रधानमंत्री (PM Modi) को पद से हटाना है। लेकिन विपक्ष इसमें सफल नहीं होगा।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता और गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडिया गठंधन जल्द ही खत्म हो जाएगा और इसके नेता को अकेले चलना होगा। उत्तरी गोवा में पार्टी बैठक में खौंटे ने भरोसा जताया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, ''मैंने चार महीने पहले कहा था कि इंडिया गठबंधन जल्द ही खत्म हो जाएगा। वैसा ही हुआ है। एक-एक कर गठबंधन के साथी गठबंधन से बाहर होते जा रहे हैं। यह फरवरी है, और मार्च तक राहुल गांधी को अकेले चलना पड़ सकता है।”

India Alliance

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कहा इंडिया गठबंधन जल्द ही होगा खत्म

विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं-रोहन खौंटे

गोवा के इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बारे में खौंटे ने कहा कि वे सभी सीटें साझा करने के बारे में अपने-अपने फैसले ले रहे हैं। उन्‍होंने कहा, “एक पार्टी (AAP) ने दक्षिण गोवा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन दूसरी पार्टी (Congress) कह रही है कि उसे सीट-बंटवारे के किसी समझौते की जानकारी नहीं है। विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं है, उनका एकमात्र एजेंडा हमारे प्रधानमंत्री को पद से हटाना है। लेकिन विपक्ष इसमें सफल नहीं होगा, क्योंकि देश भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है।''

End of Feed