Lok Sabha Election 2024: किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? नड्डा ने बताई 'रणनीति'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 05:45 AM IST

BJP Plan For Lok Sabha Chunav: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव वंशवादी राजनीति एवं भ्रष्टाचार बनाम विकास की लड़ाई होगा। नड्डा ने मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों तथा सांसदों एवं विधायकों से भेंट की। वह मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं।

Election News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एक तरफ वंशवादी राजनीति एवं भ्रष्टाचार तथा दूसरी तरफ विकास के बीच का मुकाबला होगा। मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान नड्डा ने यहां पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

BJP JP Nadda PM Modi Amit Shah

पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह।

जेपी नड्डा ने विरोधी दलों पर लगाया गंभीर आरोप

भाजपा विरोधी दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे या तो वंशवादी हैं या भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। नड्डा ने कहा, '(केंद्र में भाजपा के लिए) नया जनादेश हासिल करने के लिए आपको मतदाताओं तक पहुंचना है और उनसे समर्थन मांगना है। पिछले दस साल में पहली बार के मतदाताओं ने पिछली सरकारों की भांति भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सिर्फ विकास देखा है।' वह 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार के 10 साल के शासनकाल का जिक्र कर रहे थे।

End of Feed