Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की उम्मीदें टूटी! 42 सीटों पर कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं ममता बनर्जी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2024, 06:44 AM IST

West Bengal Politics: दावे किए जा रहे थे कि ममता बनर्जी फिर से विपक्षी गठबंधन INDIA के साथ जाने का मन बना रही हैं, कांग्रेस को ऑफर दे रही हैं। मगर पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के टीएमसी के रुख में बदलाव नहीं है।

Lok Sabha Chunav: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी उठापटक तेज होती जा रही है। माना जा रहा है कि चुनावी तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन INDIA की मुसीबत पहले ही बढ़ चुकी है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दिया, जिसके बाद से ही सियासी रुख बदलने लगा है। हालांकि अब ऐसा दावा किया जा रहा था कि सीएम ममता फिर से विपक्षी गठबंधन INDIA के साथ जाने का मन बना रही हैं, कांग्रेस को ऑफर दे रही हैं। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

Mamata Banerjee Vs Congress

कांग्रेस से समझौता करने के मूड में नहीं ममता बनर्जी।

कांग्रेस से समझौता करने के मूड में नहीं ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ये साफ कर दिया है कि कांग्रेस संग उनकी पार्टी कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में ‘कोई बदलाव नहीं’ आया है।

End of Feed