लोकसभा चुनाव में दक्षिण की मजबूत किलेबंदी करेगी BJP, तेलंगाना में निकालेगी विजय संकल्प यात्रा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 04:06 PM IST

BJP Vijay Sankalp Yatra in Telangana: भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी जोकि राज्य के पांच क्षेत्रों में जाएगी। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा एक मार्च तक चलेगी। तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि यात्रा राज्य की सभी 17 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी।

BJP Vijay Sankalp Yatra in Telangana: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत में सत्ता में आनेका इतिहास रचना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य है कि 2024 में साल 2019 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल की जाएं। भाजपा अबकी बार 400 पार का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं दक्षिण भारत से पहले के मुकाबले अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी लोकसभा चुनाव में दक्षिण के राज्यों की मजबूत किलेबंदी कर रही है।

Vijay Sankalp Yatra

तेलंगाना में निकलेगी विजय संकल्प यात्रा।

तेलंगाना में निकलेगी विजय संकल्प यात्रा

भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी जोकि राज्य के पांच क्षेत्रों में जाएगी। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा एक मार्च तक चलेगी। तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि यात्रा राज्य की सभी 17 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा 33 जिलों और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य है कि लोकसभा में पार्टी डबल डिजिट में सीटकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन जुटाएं। तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस बार पार्टी हम ओवैसी की पारंपरिक सीट हैदराबाद पर भी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

End of Feed