'बाप-बेटे की पार्टी है हरियाणा कांग्रेस, मेरे ऊपर से बहुत बड़ा भार उतर गया', चुनाव से पहले किरण चौधरी का भूपिंदर हुड्डा पर हमला

Haryana Assembly Election 2024: किरण चौधरी गत जून में अपनी बेटी श्रूति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं। वह चार बार की विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में भाजपा की संख्या को देखते हुए उन्हें इस चुनाव में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है
  • गत जून में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी
  • चौधरी का कहना है कि हरियाणा कांग्रेस केवल बाप-बेटे की पार्टी है

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं किरण चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। चौधरी ने कहा है कि 'हरियाणा कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी है और भाजपा में शामिल होने के बाद उनके ऊपर से बहुत बड़ा भारत उतर गया।' चौधरी गत जून में अपनी बेटी श्रूति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं। वह चार बार की विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में भाजपा की संख्या को देखते हुए उन्हें इस चुनाव में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

kiran chaudhry

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं हैं किरण चौधरी।

भाजपा में शामिल होने के बाद राहत मिली-चौधरी

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बहुत राहत मिली है। उनके ऊपर से बहुत बड़ा भार उतर गया है। चौधरी का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस पार्टी में सबकुछ एक तरीके से होता है, कांग्रेस की तरह नहीं। उन्होंने कहा, 'हरियाणा में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे कांग्रेस कहा जाए। वहां केवल बाप और बेटे की पार्टी है।

End of Feed