Karnataka में शेट्टर खुद हारेंगे चुनाव, हुबली ने हमेशा BJP को दिया वोट- शाह का दावा; देखें- टिकट वितरण पर क्या दिया जवाब

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 09:18 PM IST

Karnataka Polls 2023: मुसलमानों को टिकट न देने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों को बताया कि कर्नाटक चुनाव के लिए टिकट बहुसंख्यक या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के आधार पर नहीं बांटे गए हैं। ये जीतने की क्षमता के आधार पर लोगों को दिए गए हैं।

Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में कुछ रोज पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर कांग्रेस में गए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को उन्होंने सूबे के हुबली में कहा, "शेट्टर विधानसभा चुनाव हार जाएंगे।" दरअसल, उनकी यह टिप्पणी शेट्टर से जुड़े एक सवाल पर आई। शाह ने दो टूक कहा, "कोई नुकसान नहीं होना है...शेट्टर खुद चुनाव हारेंगे। हुबली ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। हुबली ने कभी किसी व्यक्ति को वोट नहीं दिया है। बीजेपी के कार्यकर्ता एकजुट हैं और हम यहां चुनाव जीतेंगे।

amit shah, jagdish shettar, karnataka polls

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के जगदीश शेट्टर। (फाइल)

शाह ने इससे पहले सूबे के हासन जिले में जेडी(एस) के प्रभाव वाले क्षेत्र में लोगों से कहा कि इस क्षेत्रीय दल को वोट देने का मतलब कांग्रेस का समर्थन करना है। उन्होंने इसके साथ ही जनता से राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। वह बोले- आप भाजपा उम्मीदवारों को जिताएं, जिससे कि पीएम मोदी के हाथ और मजबूत हों।

End of Feed