Karnataka Elections 2024: जब जगदीश शेट्टार ने बसवराज को हराकर BJP में ली थी जबरदस्त एंट्री, 1994 का सियासी किस्सा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 07:57 AM IST

शेट्टार 2012 में बीजेपी के मुख्यमंत्री थे लेकिन 2013 में अपनी पार्टी को सत्ता में वापस लाने में विफल रहे। शेट्टार ने हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाकर सुर्खियां बटोरी हैं।

Karnataka Elections 2024: कर्नाटक में इन दिनों चुनावों का शोर है और खूब सियासी उठापटक देखने को मिल रही है। तमाम दलों के नेता इधर से उधर हो रहे हैं। ऐसे ही एक नेता हैं जगदीश शेट्टार जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। शेट्टार ने अपने सियासी करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। इन्होंने 1994 में विधानसभा चुनाव जीतकर धमाकेदार एंट्री ली थी। उसी दौर का किस्सा हम आपको बता रहे हैं जो सीएम बसवराज बोम्मई से भी जुड़ा हुआ है।

Basavraj Bommai andJagdish Shettar

बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार (PTI/Twitter)

बसवराज बोम्मई और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार का सियासी इतिहास बहुत पुराना है। बोम्मई सत्तारूढ़ बीजेपी से कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। उनके सामने आगामी चुनाव में अपनी पार्टी को सत्ता में वापस लाने की चुनौती है। इसी तरह की चुनौती शेट्टार ने भी झेली थी। शेट्टार 2012 में बीजेपी के मुख्यमंत्री थे लेकिन 2013 में अपनी पार्टी को सत्ता में वापस लाने में विफल रहे। शेट्टार ने हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाकर सुर्खियां बटोरी हैं।

End of Feed