Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में चरम पर चुनाव प्रचार, सीएम बोम्मई ने किया शिमोगा में रोड शो, देखें वीडियो

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 27, 2023, 03:33 PM IST

कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर है। तमाम नेताओं के दौरे और रोड शो हो रहे हैं। इसी सिलसिले के बीच आज सीएम बोम्मई ने भी शिमोगा जिले में रोड शो किया।

Basavaraj Bommai Road Show: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज शिमोगा जिले के तडासा गांव में रोड शो किया। उनके रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उनके वाहन से लोगों को आगामी विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए 10 मई को मतदान करने की अपील की जा रही थी।

CM Basavraj Bommai

सीएम बोम्मई ने किया शिमोगा में रोड शो

पीएम मोदी का संदेश

इससे पहले आज राज्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत पर सीएम बोम्मई ने कहा कि पीएम मोदी का एक-एक शब्द बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। मुझे यकीन है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करेंगे।

End of Feed