पवन सिंह को BJP ने किया निष्कासित, PM Modi की काराकाट रैली से पहले बड़ा एक्शन

Pawan Singh Expelled From BJP: भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पवन सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। बता दें, पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से NDA प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Pawan Singh Expelled From BJP: भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पवन सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। बता दें, पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से NDA प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। बीजेपी ने पहले उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने टिकट वापस कर दिया और काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

Pawan Singh

पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

बीजेपी की ओर से पवन सिंह को पार्टी से बाहर करते हुए कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में वह एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य पार्टी विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह कार्य पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध है। बता दें, बीजेपी की ओर से यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काराकाट रैली से पहले उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

End of Feed