सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी बात करेंगे, संन्यास लेने के बाद बोले के ईशवरप्पा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 21, 2023, 03:07 PM IST

सक्रिय राजनीति से इस्तीफे के बाद कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता के ईशवरप्पा ने एक पीएम मोदी के फोन कॉल के बारे में कहा कि सपने में भी नहीं सोचा कि पीएम बात करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में 10 मई को मतदान
  • 13 मई को आएंगे नतीजे
  • बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर

k eshwarappa on pm narendra modi: के ईशवरप्पा, कर्नाटक बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक रहे हैं, हालांकि करप्शन केस में नाम आने के बाद एक तरह से वो हाशिये पर चले गए। उनको उम्मीद थी कि बीजेपी उनकी जगह उनके बेटे कंटेश को टिकट देगी। लेकिन टिकट(karnataka assembly elections 2023) नहीं मिला। इन सबके बीच के ईशवरप्पा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान किया और कहा कि वो बीजेपी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने भी जमकर तारीफ की। ईशवरप्पा ने एक वीडियो को भी साझा किया है जिसमें वो पीएम से बात कर रहे हैं।

K Eshwarappa, BJP, Karnataka Assembly Elections 2023

के ईशवरप्पा, कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता

फोन कॉल से गदगद हूं

वीडियो में ईशवरप्पा की पीएम नरेंद्र मोदी तारीफ करते हुए कह रहे हैं आपने शानदार काम किया है, आप के फैसले से बेहद खुश हूं, लिहाजा बात करने का निर्णय लिया। इसके साथ यह भी कहा कि जब भी चुनाव प्रचार के लिए वो कर्नाटक दौरे पर होंगे निश्चित तौर पर मिलेंगे। जवाब में ईशवरप्पा ने कहा कि आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर बीजेपी को विजय मिलेगी।

End of Feed