झारखंड में हो गया JMM के साथ खेला, हेमंत सोरेन के चुनावी प्रस्तावक ने ही थाम लिया BJP का कमल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए। इसे जेएमएम और हेमंत सोरेन की साख के लिए एक झटका माना जा रहा है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनावी संग्राम के बीच नए-नए ट्विस्ट आते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच आर-पार की लड़ाई है और दोनों दल एक दूसरे को शह-मात देने में जुटे हैं। ऐसे ही एक घटनाक्रम में बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Jharkhand Mandal Murmu

मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल

सरमा-चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल

1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिद्धो-कान्हो के वंशज मुर्मू रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में देवघर में पार्टी में शामिल हुए। सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, सिद्धो-कान्हो के वंशज और हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू जी भाजपा परिवार के सदस्य बन गए। उन्होंने कहा, वर्तमान झारखंड सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है, इसलिए समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।

End of Feed