कोयलांचल में कौन मारेगा बाजी? बड़े-बड़े चेहरों पर लगा है दांव, सभी ने झोंकी पूरी ताकत

Who will win in Koyalanchal: झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब 23 नवंबर को मिल ही जाएगा। दो चरणों में हो रहे इस बार के विधानसभा चुनाव में सैकड़ों करोड़पति उम्मीदवार ने अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। देखना होगा कि कोयलांचल की जनता किस पार्टी पर अपना भरोसा जताती है।

Jharkhand Assembly Election: क्या झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार दोबारा सत्ता के सिंहासन पर काबिज हो पाएगी? या फिर भारतीय जनता पार्टी इस सूबे में 5 साल के सूखे को खत्म कर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब हो जाएगी? झारखंड में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हो चुका है, अब हर कोई 20 और 23 नवंबर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 20 तारीख को दूसरे चरण की वोटिंग होंगी। इन दौरान सूबे की संथाल परगना और कोयलांचल की 38 सीटों पर मतदान होगा। सवाल ये है कि आखिर कोयलांचल में कौन बादी मारेगा?

Who will win in Koyalanchal

कोयलांचल में किस पार्टी का बजेगा डंका?

क्या कहता है कोयलांचल का समीकरण?

संथाल परगना और कोयलांचल की 38 विधानसभा सीटों में से 28 पर INDIA और NDA गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन इनमें से 10 ऐसी सीटें हैं, जिनपर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। आखिरी वक्त में तो एक-दो सीट पर चौतरफा मुकाबला नजर आने लगा। आपको बताते हैं कि किन तीन जिलों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

End of Feed