लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ BJP में शामिल

Jagbir Singh Brar Joins BJP: जगबीर सिंह बराड़ करीब एक साल पहले ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बराड़ आम आदमी पार्टी में खुद को दरकिनार किए जाने और कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बनाए जाने से नाराज चल रहे थे।

Jagbir Singh Brar Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता रहे जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मौजूदगी में जगबीर सिंह बराड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Jagbir Singh Brar

जगबीर बराड़ BJP में शामिल

बता दें, जगबीर सिंह बराड़ करीब एक साल पहले ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बराड़ आम आदमी पार्टी में खुद को दरकिनार किए जाने और कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। इस बात की संभावना काफी दिनों से लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

End of Feed