भारत कोई धर्मशाला नहीं जहां कोई भी आकर बस सकता है, झारखंड में गरजे शिवराज चौहान

चुनावी रैली के दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।

Shivraj Chouhan in Jharkhand: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य प्रायोजित घुसपैठ को झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी आकर बस सकता है। चौहान ने रांची में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आए और बस जाए। विदेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं। यह देश हमारा है - हमारी जमीन, हमारा पानी, हमारे जंगल, हमारी नदियां, हमारे पहाड़ और हमारे खेत हैं। हम किसी और को इन्हें हमसे छीनने नहीं देंगे।

Shivraj Chouhan

शिवराज चौहान

कहा- घुसपैठिये राज्य में आ रहे हैं

चौहान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये राज्य में आ रहे हैं और आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है। वोट के लालच में वे उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा रहे हैं, उन्हें आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी करवा रहे हैं। स्थिति यह है कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है।

End of Feed