राजस्थान में कैसे भाजपा का चेहरा बनकर उभरीं वसुंधरा राजे? समझिए पूरा गणित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 06:51 PM IST

Vasundhara Raje: राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे का नाम लंबे वक्त से भाजपा के पहचान के तौर पर देखा जाता रहा है। विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा विजयी बिगुल फूंकती है, तो इस बार वसुंधरा किस भूमिका में नजर आएंगी, अबतक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। मगर ये दावा जरूर किया जा रहा है कि वो सबसे प्रमुख चेहरा होंगी।

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किस पार्टी का नेता बैठेगा, इसका फैसला 3 दिसंबर को मतगणना के बाद हो जाएगा। लेकिन यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करती है, तो क्या वसुंधरा राजे की भी वापसी होगी? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। हालिया परिस्थिति को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि जिस तरह चुनाव के शुरुआती दौर में वसुंधरा राजे खेमा थोड़ा कमजोर नजर आ रहा था, वो बीतते वक्त के साथ काफी मजबूत हुआ है। सीधे शब्दों में समझा जाए तो भाजपा के चेहरे के तौर पर वसुंधरा का नाम काफी मजबूत हुआ है। ऐसा कैसे हुआ और मुख्यमंत्री की रेस में वो कितनी मजबूत साबित हो सकती हैं, आपको सारा गुणा-गणित समझाते हैं।

Vasundhara Raje

क्या वसुंधरा राजे फिर बनेंगी राजस्थान की मुख्यमंत्री?

कैसे राजस्थान में वसुंधरा राजे हुईं मजबूत?

सियासी हालातों पर नजर डाली जाए तो जहां सूबे के बड़े और दिग्गज नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में ताकत झोंकने में जुटे हैं, वहीं वसुंधरा ने स्थानीय रणनीतियों के दायरे से खुद को बाहर निकाला और एक विशेष यात्रा शुरू की। उन्होंने अभियान चलाया और चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की।

End of Feed