कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह छूटे पटाखे, बंटी मिठाइयां, लेकिन दोपहर में ठंडी हो गई पकौड़ियां

मतगणना शुरू होने के तुरंत बाद जब रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में भारी बढ़त बनाती और जम्मू-कश्मीर में अपनी सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई दी तो कांग्रेस कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जोश-जोश में पटाखे भी छोड़ डाले तो कुछ ने जलेबियां भी बांटीं और फिर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल भी बना दिया गया।

Congress Defeat in Congress: देश की राजधानी के लुटियंस इलाके में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह पटाखे छोड़ते, ढोल नगाड़े बजाते और जलेबियां बांटते हुए जश्न का आगाज हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते वहां सन्नाटा पसर गया क्योंकि कांग्रेस हरियाणा में जीत से हार की तरफ बढ़ चली थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानकर चल रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नतीजे स्तब्ध करने वाले थे और कुछ कार्यकर्ताओं के लिए यह पचा पाना मुश्किल था कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले लगातार तीसरी बार हार गई।

congress defeat

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश में फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

मतगणना शुरू होने के तुरंत बाद जब रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में भारी बढ़त बनाती और जम्मू-कश्मीर में अपनी सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई दी तो कांग्रेस कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जोश-जोश में पटाखे भी छोड़ डाले तो कुछ ने जलेबियां भी बांटीं और फिर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल भी बना दिया गया। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के जलेबी से जुड़े एक बयान की खूब चर्चा हुई थी। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलेबियां बांटनी शुरू कर दीं। मतगणना के करीब डेढ़ घंटे बाद जब हरियाणा के रुझानों में उलटफेर होना शुरू हुआ तो कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होता चला गया।

End of Feed